चुनावी रंजिश में मनबढ़ ने रिवाल्वर से किया फायरिंग , ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

 चुनावी रंजिश में मनबढ़ ने रिवाल्वर से किया फायरिंग , ग्रामीणों में दहशत का माहौल।



(रिपोर्ट- मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)



चंदौली। जनपद के थाना चकरघट्टा  क्षेत्र के लालतापुर गांव में दहशत तब फैल गया जब बीते शनिवार रात लगभग 10:00 बजे एक दबंग व्यक्ति  द्वारा फायरिंग करने की घटना क्षेत्र में फैली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चश्मदीद सूत्रों ने पूरी घटना बताया कि ग्राम बसौली के सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय कमल यादव रात लगभग 10:00 बजे कट्टा लेकर कैलाश यादव पुत्र श्यामलाल के घर आया और गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगा और गाली देते हुए कहने लगा कि घर से बाहर निकल आज तुझे हमेशा के लिए खत्म करना है।  डर और दहशत के माहौल में कैलाश ने अपने भाई और परिवार वालों को फोन किया जैसे ही परिवार के लोग आए उसके बाद दो फायरिंग और किया और गाली देते हुए कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर जाने लगा। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी और दहशत का माहौल हो गया पीड़ित परिवार के लोगों ने 112 पर तत्काल सूचना दिया मौके पर थाना प्रभारी चकरघट्टा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ पहुंचे पूरे मामले की जांच की लेकिन आरोपी सूर्य प्रकाश का मोबाइल स्विच ऑफ था और काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों ने थाना चकरघट्टा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है आरोप है कि सूर्य प्रकाश ग्राम पंचायत के दबंग व्यक्ति हैं चुनावी रंजिश के चलते गांव में दहशत फैलाना चाहते हैं इस पूरे घटना से पीड़ित परिवार के लोग काफी डरे और सहमें है तथा सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ